*कांवड़िया सेवा के लिए विश्वामित्र सेना ने लगाया सेवा शिविर, राजकुमार चोबे बोले – हमारा प्रयास है कि हर शिवभक्त इस यात्रा को सुरक्षित, सहज और श्रद्धा से पूर्ण कर सके।*
बक्सर: श्रावणी मेले के पावन अवसर पर, विश्वामित्र सेना द्वारा टोल प्लाज़ा के समीप कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की सेवा हेतु एक विशेष सेवा शिविर लगाया गया है। इस सेवा शिविर में ठहराव, जलपान, प्राथमिक उपचार तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। सेवा शिविर में विश्वामित्र सेना द्वारा एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यह सेवा पहले सोमवारी ने ही लगातार दी जा रही हैं, और आगे भी 24 घंटे कार्यरत रहेगी। वही सेना के स्वयंसेवक लगातार यात्रियों की सुविधा हेतु तैनात हैं।
राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने इस अवसर पर कहा: विश्वामित्र सेना का उद्देश्य सनातन सेवा के संकल्प को यथार्थ रूप देना है। हमारा प्रयास है कि हर शिवभक्त इस यात्रा को सुरक्षित, सहज और श्रद्धा से पूर्ण कर सके। इसी भावना के साथ हमने सेवा शिविर में एम्बुलेंस जैसी अत्यावश्यक सेवा की भी व्यवस्था की है, ताकि कोई भी भक्त किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करे।
विश्वामित्र सेना की यह पहल स्थानीय प्रशासन और आम जनमानस द्वारा सराही जा रही है। शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों कांवरियों को लाभ मिल रहा है और यह सेवा श्रावण माह के अंत तक अनवरत रूप से जारी रहेगी। इस सेवा शिविर में शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा ,राहुल पांडेय, राज चौबे, दीपक जी,विक्की पांडेय,बिट्टू जी,उमेश प्रजापति, रजनीश मिश्र, मुना यादव इत्यादि लोगो द्वारा विशेष रूप से सहयोग किया।