
*एक दिवसीय बिहार प्रवास पर मंगलवार को पटना में रहेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे*- बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में होंगे शामिलकेंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार में रहेंगे। देर शाम सोमवार पटना पहुँचने के उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री चौबे नवगछिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ मंगलवार को बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के श्री गुरू व्यास पूर्णिमा सत्संग सुरसरिता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके उपरांत पटना शाम 4 बजे पहुंचेंगे। जहां बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। केंद्रीय मंत्री श्री बुधवार को पटना से तीन दिवसीय लोकसभा प्रवास त्रिशुर केरल के लिए प्रस्थान करेंगे।