Fri. Aug 14th, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमराव में द्वितीय डोज वैक्सीनेशन का समीक्षात्मक बैठक की गई।**1. समीक्षात्मक बैठक में बताया गया कि डुमराव में प्रथम डोज का 79% और जिन व्यक्तियों का द्वितीय डोज का समय हो गया उनमें 76% का वैक्सीनेशन हो चुका है।**2. उप विकास आयुक्त महोदय ने द्वितीय डोज के लिए कंट्रोल रूम में द्वितीय डोज की योग्यता रखने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को कॉल कर संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।**3. उप विकास आयुक्त महोदय ने वैक्सीनेशन टीम को अपने कार्य स्थल पर 8:00 बजे प्रातः पहुंचकर वैक्सीनेशन के कार्य को प्रारंभ करने का निर्देश दिया।**4. उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी पंचायतों में अल्टरनेट डे पर फिक्स वैक्सीनेशन टीम को वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया तथा शहरी क्षेत्रों में सभी वार्डों में वैक्सीनेशन के लिए फिक्स टीम को वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया।**5. बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर डीपीएम और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!