Sat. Jun 6th, 2026

आत्मा ने पच्चीस पंचायतों में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
अप्रवासी श्रमिकों के आय सृजन पर प्रशिक्षण का आयोजन
बक्सर, दिनांक 31 जनवरी 2022:- जिले के सभी प्रखंडों में दिन सोमवार को पच्चीस पंचायत में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा आजादी के 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में पंचायत स्तर पर अप्रवासी श्रमिक के आय सृजन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन पर दिनांक 31 जनवरी से 06 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जायेगा। दिनांक 31 जनवरी को प्रथम दिन के प्रशिक्षण में लगभग 847 श्रमिकों ने भाग लिया। अमृत महोत्सव के आयोजन का मुख्य उदेश्य अप्रवासी श्रमिकों का आय सृजन करना है। आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत चार मॉडल तैयार किया गया है। प्रथम मॉडल में 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल की आवश्यक्ता है, जिसमें एक श्रमिक वर्षभर उगने वाली फसलें यथा धनिया, लाल साग, हरा साग,पालक,सोया,मूली,गाजर,मेथी को उगाकर प्रतिदिन प्रति क्यारी प्रति फसल से अनुमानित न्यूनतम आय 400 रुपये अर्जित कर सकते हैं। दूसरे मॉडल में 2700 वर्गमीटर क्षेत्रफल की आवश्यक्ता है, जिसमें एक श्रमिक विभिन्न फसलें यथा बैंगन, मिर्ची, टमाटर, लौकी, भिंडी, नेनुआ, करैला, खीरा, फूल, झिंगनी, सेम, कोहड़ा, फूल गोभी, पता गोभी,आलू,फ्रेंचबीन,मटर को उगाकर प्रतिदिन प्रति क्यारी प्रति फसल से अनुमानित न्यूनतम आय 900 रुपये अर्जित कर सकते हैं। तीसरे मॉडल में 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल की आवश्यक्ता है, जिसमें एक श्रमिक पपीता,केला,अमरुद,बेर,सहजन,नींबू को उगाकर प्रति क्यारी से प्रतिवर्ष अनुमानित न्यूनतम आय 15000 रुपये अर्जित कर सकते हैं। चौथेे मॉडल में 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल की आवश्यक्ता है, जिसमें एक श्रमिक मुर्गीपालन, मशरुम उत्पादन,पशु पालन, बकरी पालन कर प्रतिदिन प्रति प्रक्षेत्र से अनुमानित न्यूनतम आय 400 रुपये अर्जित कर सकते हैं। चारों मॉडल में पौधों/फसल की संख्या, क्यारी की संख्या, क्यारी का आकार, प्रक्षेत्र विभाग द्वारा अप्रवासी श्रमिकों को मुहैया कराया जायेगा। इस प्रकार अप्रवासी श्रमिक परिवार अपने गॉंव में रहकर फसल चक्र को माडल के रुप में अपनाकर एक परिवार प्रतिदिन आमदनी प्राप्त कर सकता है। उपरोक्त फसल चक्र को अपनाने हेतु सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को अप्रवासी श्रमिकों के अद्यतन जानकारी के लिए विहित प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अप्रवासी श्रमिक अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आगामी दिनों में सभी पंचायतों में उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित कर अप्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री विकास कुमार राय,दीपक कुमार एवं श्री त्रिपुरारीशरण सिन्हा को नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!