Wed. Oct 28th, 2026

आज बक्सर में श्री रामकर्मभूमि न्यास, सिद्धाश्रम की बैठक न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा द्वारा संपन्न कराया गया जिसमे केंद्रीय मंत्री सह न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में आगामी 11 जनवरी से पराक्रमी श्रीराम अभ्युदय यात्रा बक्सर से निकालकर 13 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेगा।

कृष्णकांत ओझा ने बताया कि पूर्व में न्यास ने श्रीराम के प्रथम कर्मभूमि, उनके शिक्षा दीक्षा और पराक्रम की भूमि तथा उनकी प्रथम रणभूमि बक्सर में सनातन संस्कृति समागम – राम राज्य की ओर, विशाल संत सम्मेलन नवंबर 2022 में आयोजित किया था जिसमे भगवान राम के अभ्युदय स्वरूप को 11 लाख से अधिक दियों से दीप ज्योति विग्रह बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इन दियों को घर घर दीप दान कर आगामी 11 जनवरी से पराक्रमी श्री राम अभ्युदय यात्रा निकालकर भगवान राम के पंचकोशी मार्ग स्थित विभिन्न आश्रमों की मृतिका और जल लेकर अंत में श्री रामेश्वरनाथ का पूजन कर रामरेखा घाट से जल व मृतिका लेकर हजारों श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे, जहां श्री राम लल्ला के अभिषेक के लिए मृतिका और जल समर्पित किया जाएगा।

कार्यकम के संयोजक अर्जित शाश्वत ने बताया कि अयोध्या में पराक्रमी राम के साथ नवनिर्मित मंदिर का विशाल स्वरूप 14 लाख रंगीन दियों से बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। बैठक में रथ यात्रा का भ्रमण मार्ग एवं अन्य व्यवस्था संबंधित चर्चा हुआ।

बैठक में न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, निर्भय राय, पूनम रविदास, सौरभ तिवारी, दीनबंधु कुमार, अमित मिश्रा, विशाल तिवारी, राहुल दुबे, नितिन मुकेश, गोरेलाल हिमांशु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!