Amrit Bharat एक्सप्रेस का शुभारंभ शुक्रवार दिनांक 18/7/2025 को किया गया यह ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच चलेगी इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल क्लास के बोगिया रहेंगी
इस ट्रेन में यात्रियों के खाना खाने के लिए भी व्यवस्था की गई है पेटी कार दिया गया है यह ट्रेन राजेंद्र नगर से शाम को चलेगी पटना दानापुर आरा बक्सर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूबेदारगंज गोविंदपुर गाजियाबाद आखरी गंतव्य स्थान नई दिल्ली को यह ट्रेन जाएगी इस ट्रेन के खुलने से बिहार के लोगों को बहुत सहूलियत होगी बक्सर में इस ट्रेन के उद्घाटन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा अक्षय ओझा भरथ प्रधान पुनीत सिंह धनंजय राय अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव एवं बक्सर रेल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को बक्सर से रवाना किया गया।
