Wed. Apr 22nd, 2026

आज अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल शांति समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय मेंआहूत की गई जिस बैठक में सरस्वती पूजा महाशिवरात्रि और शबे बरात पर को ध्यान में रखते हुए बिभिन्न विषयो पर चर्चा की गई मूर्ति पंडाल को बारिश को ध्यान में रखते हुए पंडाल बनाने का निर्देश एवं बिजली विभाग से विद्युत कनेक्शन लेने की बात अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कही गई डीजे चालकों पर पूर्णता डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया, मूर्ति विसर्जन बक्सर अनुमंडल में शुक्रवार के शाम तक करने का पूजा समिति को कहा गया ,समिति को मूर्ति विसर्जन में छोटे बच्चों को नही रखने की भी बात कही गई मौके पर ट्रैफिक डीएसपी, नियम तुला फरीदी नगरपरिषद चेयरमैन प्रतिनिधि ,शेषनाथ यादव जिला अध्यक्ष राजद,संजय सिंह राजनेता, डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी, रेडक्रॉस सचिव ,सतीश त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव सुरेश संगम ,साबित रोहतस्वी, निसार अहमद ,हमीद राजा खान इत्यादि लोग शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!