नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना अंतर्गत फुटकर विक्रेताओे को योजना से ऋण का लाभ दिलाने हेतू शहर के सभी क्षेत्रों में कैम्प लगाकर फुटकर विक्रेताओें का ऑनलाईन आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तहत शहर के अलग अलग वार्ड में कैम्प लगाकर शहरी फुटकर विक्रेताओें का ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। अबतक शहर में अहिरौली, गोला बजार, कोइरपुरवा, पुलिस चौकी, नई बाजार एवं नगर कार्यालय में कैम्प लगाकर शहरी फूटकर विक्रेताओं का ऑनलाईन आवेदन किया गया है ।
कार्यपालक पदाधिकारी महोदय के द्वारा संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया की फूटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी, फल, अंडा, गली मोहल्ले में घूम घूम कर ठेला पर बेचने वाले, फेरी वाले आदि को रोजगार में बढ़ाने हेतु बैंको के माध्यम से ऋण दिलाने हेतु आदेशित किया गया, जिससे की स्थानीय फूटकर विक्रेताओं को PMSVANidhi योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जा सके। नगर परिषद बक्सर के सभी फूटकर विक्रेताओं से अनुरोध है की योजना का लाभ लेने हेतु नगर परिषद बक्सर/नगर पंचायत चौसा कार्यालय में अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, फोटो एवं मोबाइल लेकर संपर्क कर सकते हैं एवं अपना ऑनलाइन आवेदन करते हुए योजना का लाभ ले सकते है।