Sun. Apr 19th, 2026

आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजक समिति के संयोजक एवं कारस्थपरिवार के प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आचार्य शिवपूजन सहाय की 63 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता गोविंद सिंह एवं संचालन रजनीकांत गुप्ता के द्वारा किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत उनके पैतृक गांव उनवांस में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई उसके पश्चात कायस्थ परिवार के जिला कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतियों को उजागर किया गया कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के साथ-साथ पाहवा बेंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि धनु लाल प्रेमातुर ने अपने संबोधन में कहा कि सहाय जी कवि एवं पत्रकार के साथ-साथ उपन्यासकार भी थे जिन्होंने देहाती दुनिया बिहार का विहार वे दिन वे लोग आदर्श मौजी गोलमाल के अलावे कई गद्य पद्य एवं उपन्यासकार की रचना की है वही आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजक समिति के संयोजक सुमन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सहाय जी कि जीवन निष्ठा साहित्य के प्रतीक था वह सचमुच हिंदी नवजागरण के एक बहुत ही अर्थमयी संवेदना वाले समर्थ लेखक थे जिनका हिंदी और भोजपुरी में बहुत अच्छी पकड़ थी जिनको 1960 में भारत सरकार के द्वारा पद्म भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से विपिन लाल कपिल देव सिंह जयमंगल प्रसाद सुखदेव राय श्याम नारायण पाठक बबलू श्रीवास्तव सुनील सिंह मथुरा सिंह,विमल सिंह विनोद शुक्ला भोला सिंह अशोक पासवान महेंद्र मिश्रा मिहिर तिवारी कृतघ्न पाठक मार्कंडेय पाठक सुशील श्रीवास्तव मुन्ना सिंह छोटे लाल पाण्डेय सत्यनारायण मिश्र के अलावे कई समाजसेवी एवं कवि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!