अंचल चौसा अंतर्गत लगभग 2:30 बजे अपराह्न में भैंस चराने के क्रम में रोशन कुमार, पिता – रामाशंकर सिंह, उम्र – 18 वर्ष, ग्राम – सोनपा, पंचायत – जलीलपुर, थाना – राजपुर, अंचल – चौसा, जिला बक्सर का आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई।
दिनांक 16 जून 2025 को लगभग 01:30 बजे अपराह्न में चौसा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 में गंगा के किनारे पेड़ के नीचे बैठे 3 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 01 व्यक्ति की घायल होने की सूचना प्राप्त हुई:-
1. मृतक – वीरेंद्र गोंड, पिता- स्व० सूरज गोंड, उम्र- 50 वर्ष
2. मृतक – मिथिलेश कुमार राम, पिता- बलिराम राम, उम्र 18 वर्ष
3. मृतक – इल्लु चौधरी, पिता- उपेन्द चौधरी, उम्र- 17 वर्ष
4. घायल- सोनू राम, पिता- नंदजी राम, उम्र 18 वर्ष।
दिनांक 16 जून 2025 को लगभग 02:00 बजे अपराह्न में राजपुर अंचल अंतर्गत देवढ़िया पंचायत के देवढ़िया गाँव में 1 व्यक्ति की मृत्यु एवं 1 व्यक्ति की घायल होने की सूचना प्राप्त हुई:-
1. मृतक – अंकुश कुमार, पिता- प्रेम जीवन, उम्र 12 वर्ष, ग्राम+पोस्ट-देवढ़ियाँ, थाना- राजपुर, अंचल राजपुर, जिला- बक्सर।
2. घायल – अनंत राम, पिता- माधव राम, उम्र 35 वर्ष, ग्राम+पोस्ट-देवढ़िया, थाना- राजपुर, अंचल राजपुर, जिला- बक्सर। घायल को सदर अस्पताल, बक्सर मे भर्ती किया गया है।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी बक्सर के निदेशानुसार एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के नियमानुसार आज दिनांक 17 जून 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर के द्वारा मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 48 घंटे के अंदर प्रति व्यक्ति 04 लाख रुपए अनुदान राशि प्रदान की गई।