Thu. Jul 30th, 2026

बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर ने निर्देशक आई ई एस एम सह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मीडिया सम्मान समारोह भव्य तरीके से मनाया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने किया । लगभग 150 सैनिकों ने भाग लिए और बक्सर जिला के भारत के चौथे स्तंभ मीडिया के जाबाजों ने इस समारोह में उपस्थित होकर चार चांद लगा दिए और सैनिकों के प्रति अपने अटूट प्यार को दर्शाया । निर्देशक डाक्टर पी के पाण्डेय ने सभी मीडिया बंधुओं को धनबाद देते हुए आभार प्रगट किए तथा उन्होंने बताया कि आज भारत की मीडिया देश स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं । अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने बताया कि बक्सर की मीडिया आई इ एस एम बक्सर की आवाज को सदैव भारत के हर कोने में पहुंचाती है । इनकी जितनी भी सराहना की जाय बहुत कम है । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि शरहद पर भारतीय सेना के रणबांकुरों के साथ कदम में कदम मिलाकर सभी दृश्यों को भारत के हर कोने में पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है । इन्होंने मीडिया के समक्ष पुनः अपनी मांगों को दोहराया कि बक्सर शहीद स्मारक में शहीदों का नाम तैल चित्र में दर्शाया जाय जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है जिसमे बक्सर जिला के 16 वीर शहीदों का नाम अंकित है जो चाइना और पाकिस्तान की युद्ध में शहीद हुए हैं । समारोह में उपस्थित सभी सैनिकों ने अपनी तालियों की गड़गड़ाहट से मीडिया के जाबाजों को अपना अभिवादन किए ।उपस्थित सभी मीडिया के जाबाजों ने आई इ एस एम बक्सर को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किए । वहीं मीडिया के श्री विश्वभर मिश्रा जी ने देशभक्ति शायरी द्वारा सैनिकों को मंत्रमुग्ध कर दिए । भारत माता की जय, आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद, सैनिक एकता जिंदाबाद , बक्सर मीडिया जिंदाबाद और भारत की मीडिया जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिए । अंत में सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय साहब द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए समारोह समाप्ति की घोषणा कर दी श

सूबेदार हरेंद्र तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!