Fri. Apr 17th, 2026

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी एवं नव नियुक्त प्रशिक्षु राजस्य अधिकारी शामिल हुए। सभी नवनियुक्त प्रशिक्षु राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु संबंधित अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया।

डा० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत अंचल वार टोलो में कुल परिवारों की सं०, प्राप्त आवेदन की सं०, स्वीकृत आवेदनों की सं० एवं अस्वीकृत आवेदनों की सं० के संदर्भ में समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिला में अंचलवार टोलावार कुल परिवारों की सं0 43913 प्राप्त आवेदनों की सं० 2222 स्वीकृत आवेदनों की सं०-159 अस्वीकृत आवेदनों की सं० शून्य पायी गयी। सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि सभी आवेदनों को गहनतापूर्वक जाँच करेंगे। जोंचोपरान्त सही पाये जाने वाले सुयोग्य लाभुकों को अभियान बसेरा 2 के तहत भूमि आवंटित करते हुए नियमानुसार पर्चा निर्गत करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। समग्र योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जाँच संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता को एक सप्ताह के अन्दर करने का निदेश दिया गया।

रैंकिंग माह अप्रैल, 2025 का विभाग द्वारा निर्गत रैंकिंग का समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिला का रैंकिंग 4 से 5 होने पर खेद व्यक्त किया गया। सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि राजस्व संबंधित प्राथमिकता वाले कार्यों में प्रगति लाएँगे ताकि जिला का रैंकिंग प्रथम हो सके।

अभियान बसेरा 2 अभियान बसेरा 2 के तहत अंचलवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिला में Not Fit for Allotment परिवारों की सं० 2462 पायी गयी। वास्तविक भूमिहीन परिवारों की सं0 2706 में से 2412 परिवारों को भूमि आवंटित कर दी गयी है। सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि राजस्व की आगामी बैठक में यह स्पष्ट करेंगे कि 2412 परिवारों में से कितने लाभुकों को पर्चा निर्गत कर दिया गया है। इसकी समीक्षा भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर / डुमराँव करना सुनिश्चित करेंगे।

दाखिल-खारिज सभी अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि 75 दिनों एवं 35 दिनों से ज्यादा वाले लंबित सभी मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित करेंगे। भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि अगले माह के 05वीं तारीख तक 75 दिनों एवं 35 दिनों से ज्यादा वाले लंबित सभी मामलों का समीक्षा करते हुए निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

भू-लगान भू-लगान की समीक्षा अंचलवार की गयी। समीक्षा के क्रम में अंचल नावानगर, इटाढ़ी एवं राजपुर का लगान वसूली 5 प्रतिशत से भी कम पाया गया जो काफी असंतोषजनक है। अंचल अधिकारी नावानगर, इटाढ़ी एवं राजपुर द्वारा लगान वसूली काफी कम करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।

परिमार्जन प्लस परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के स्तर पर ज्यादा आवेदन लंबित है। सभी अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि हल्कावार इसकी समीक्षा कर राजस्व कर्मचारियों के पास कितने आवेदन लंबित है, की गणना कर यथाशीघ्र निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही राजस्व कर्मचारी जो कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे है, से स्पष्टीकरण कर अनुशासनिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित करेंगे। भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि परिमार्जन प्लस पर लंबित आवेदन को समीक्षा कर निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

सरकारी भूमि का सत्यापन सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि उक्त सभी सरकारी भूमि का सत्यापन करते हुए भूमि चिन्हित कर यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है तो उसे संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के माध्यम से रद्द करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

मिसिंग लगान समीक्षा के क्रम में बक्सर जिला में कुल 614095 मिसिंग लगान पाये गये। मिसिंग लगान का प्रगति लाने हेतु राजस्व शाखा द्वारा पत्र भी निर्गत किया गया है, परन्तु अभी तक मिसिंग लगान में कोई प्रगति नहीं हो पायी है, जो काफी खेदजनक है। सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि हल्कावार मिसिंग लगान का प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बक्सर एवं डुमराँव को भी समीक्षा कर मिसिंग लगान में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।

मापी की समीक्षा अंचलवार की गयी। समीक्षा के कम में सिमरी में 6 चौसा में 5 बुमरोंव में 3 एवं बक्सर में 2 मामले लंबित पाये गये। संबंधित अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि मापी के लंबित मामले को यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

अतिक्रमण – अतिक्रमण मामले के समीक्षा के कम में सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत परित अतिक्रमण हटाने वाले मामले को यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादित करना सुनिश्चत करेंगे।

बैठक की समाप्ति से पूर्व सभी अंचल अधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं दुम निर्देशित किया गया कि कार्य के प्रति गंभीर एवं सजग रहें तथा त्वरित निष्पादन पर ध्यान केन्द्रि हुए ससमय कार्य का निष्पादन करें, ताकि रैंकिंग के साथ साथ आम लोगों को राजस्व निष्पादन हेतु किसी प्रकार का कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!