Fri. Apr 17th, 2026

रामरेखा घाट पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर द्वारा पर्यटन विभाग के कनीय अभियंता एवं अन्य के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा लगभग 13 करोड़ की लागत से रामरेखा घाट पर कैफेटेरिया, थिएटर एवं अन्य पर्यटकीय सुविधाओं का निर्माण कार्य किया जाना है।

 

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर की अध्यक्षता में स्थलीय निरीक्षण किया गया। अंचल अधिकारी बक्सर के द्वारा विकास कार्य हेतु भूमि का सत्यापन कर चिन्हित किया गया। इसके पश्चात वास्तुविद के द्वारा कार्य योजना बना कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी द्वारा रामरेखा घाट पर विकासात्मक एवं सौंदर्यीकरण हेतु सभी स्टेकहोल्डर को तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिए गया।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अंचल अधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!