Thu. Apr 23rd, 2026

शुक्रवार को बक्सर परिषदन में राजग गठबंधन (एनडीए) के सभी जिला अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।

बैठक में आगामी 28.01.25 को होने वाली राजग के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफलीभूत करने के विषय में चर्चा की गई ।स्थल चयन से लेकर कार्यक्रम की सफलता के विषय में विचार विमर्श किया गया ।सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सम्मेलन के लिए बक्सर किला मैदान को चयनित करने का सुझाव दिया ।तत्पश्चात घटक दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इसका समर्थन कर उक्त स्थल को चयनित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर,मंडल/प्रखंड स्तर तथा जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई। समारोह में राजग गठबंधन के सभी प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ मंत्री,विधायक और गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह यादव ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ,अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, पूनम रविदास,रिंकू सिंह, संजय सिंह राजनेता, आजाद सिंह राठौड़,संतोष चौधरी, मुन्ना सिंह, विजय कुशवाहा, कृष्णा सिंह ,राजाराम सिंह, नन्द जी राम तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!