Tue. Jul 28th, 2026

बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में एक दिवसीय नियोजन कैम्प दिनांक 27 सितम्बर 2025 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 

रोजगार शिविर में निम्नवत कंपनी भाग लेगी।

1. SIS SECURITY GUARD, उम्र 19-40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक/इंटर, पदों की संख्या 100, वेतन 17000-25000, स्थान पैन इंडिया, पद का नाम गार्ड/सुपरवाइजर

2. SHRADHA ASHRAM CHARITABLE TRUST, उम्र 18-35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता BSC NURSING, पदों की संख्या 20, वेतन 20000-25000, स्थान बक्सर, पद का नाम BSC NURSING/GNM

 

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर श्री प्रणव प्रतीक ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 27.09.2025 को जिला नियोजनालय, बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा एवं गेजुएशन के प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिला नियोजनालय, बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन०सी०एस० पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!