बक्सर – सिविल कोर्ट बक्सर के बार भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर की माहवारी बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन शशी भूषण राय के द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में एनडीए सरकार के द्वारा बिहार के अधिवक्ताओं को सशक्तीकरण एवं कल्याण हेतु नये अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड के रूप में 5000रूपये प्रतिमाह देने की घोषणा करने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की।यह व्यवस्था 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी और तीन वर्षों तक लागू रहेगी जिसका भुगतान बिहार राज्य बार काउंसिल के माध्यम से किया जायेगा साथ ही साथ अधिवक्ता संघों के विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य के अधिवक्ता संघों को ई लाइब्रेरी स्थापित करने हेतु 5 लाख की एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने एवं बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को 30 करोड़ की विशेष सहायता राशि देने वो आयकर दायरे से नीचे की आय वाले अधिवक्ताओं को मुख्य चिकित्सा सहायता कोष के अन्तर्गत चिकित्सा सहयोग देने की घोषणा करने तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए पिंक टायलेट ( महिला शोचालय) की सुविधा भी देने पर खुशी जाहिर की गई तथा इस ऐतिहासिक फैसले पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के अधिवक्ताओं के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार, माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ साथ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय विंध्याचल राय जी को बधाई दी गई।