Sun. Oct 25th, 2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि

पश्चिम बंगाल में है जंगलराज

घटना अत्यंत निंदनीय। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है ममता सरकार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज है। गुंडाराज है। आतंक का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पश्चिम बंगाल शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ममता बनर्जी की सरकार हत्या एवं गुंडागर्दी की राजनीति करती है। लोकतंत्र में इस तरह के हमले की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। काफिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। घटना अत्यंत निंदनीय है। हमले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के कारनामे देख रही है। समय आने पर बंगाल की जनता ही तृणमूल कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!