Mon. Apr 20th, 2026

खुले में शौच से मुक्ति के स्थायित्व एवं संपूर्ण स्वच्छता हेतु व्यवहार परिवर्तन को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए लोहिया स्वच्छता अभियान फेज दो का कार्यक्रम 1 अप्रैल 2020 से ही प्रारंभ किया जा चुका है इसके अंतर्गत शौचालय का प्रयोग एवं ठोस तरल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इस अभियान में जन जागरूकता अभियान को प्रमुखता से चलाया जाएगा” स्वच्छ गांव हमारा गौरव” नाम से चलाए जाने वाले जन जागरूकता अभियान के तहत आज 4 दिसंबर को उमरपुर पंचायत के नाग टोला में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया संध्या चौपाल का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया अपने उद्बोधन में उप विकास आयुक्त महोदय ने स्वच्छता का महत्व स्थानीय निवासियों को काफी बारीकी से समझाया बताया गया कि दो गड्ढे वाला सोख्ता शौचालय सस्ता भी है और स्वच्छता के लिए अच्छा भी है शौचालय का निर्माण तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है शौचालय में सामान्य टूट-फूट होने पर रिट्रोफिटिंग के द्वारा शौचालय के तकनीकी दोषों को दूर करते हुए मरम्मति किया जा सकता है कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!