Thu. Aug 6th, 2026

बूथ जीता — चुनाव जीता के लक्ष्य के साथ भाजपा का संगठनात्मक बैठक

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखनें के उद्देश्य से आज दिनांक 16.04.25 को पूर्वाह्न् 11.00 बजे भाजपा कार्यालय अहिरौली में जिला पदाधिकारी एवं ज़िले के सभी मंडल अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई।जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।

सबसे पहले जिला पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसमें पिछले दिनों सम्पन्न “सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन” कार्यक्रम का फिडबैक लिया गया। कार्यक्रम के लिए नियुक्त मंडल प्रभारीयों से हर मंडल में क्या हुआ और क्या करना चाहिए,मंडल में बुथ की स्थिति,मंडल कमिटी का गठन ईत्यादि कार्यों का सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया ताकि जो कुछ भी कमियां रह गई है उसको पुरा किया जा सके।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस तरह क्रियाशील रखना चहती है की जिले की चारों विधानसभा में NDA सहयोगियों को साथ रखते हुए जीत का परचम लहरा सके।

यह सर्व विदित है की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को ही अपना पूंजी मानती है।

जिला पदाधिकारी के बैठक के उपरांत मंडल अध्यक्षों के साथ भी भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से हर छोटी-बड़ी बातों को रखा और उस पर कार्य करनें की सलाह दी।सभी मंडल अध्यक्षों ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर हाल में छोटी सी छोटी बातों पर अमल करनें का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से निर्भय राय,इन्द्रजीत बहादुर सिंह,मीना सिंह कुशवाहा, अनिल पांडेय, इंदु देवी, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता,विनोद राय धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा,ओम ज्योति भगत,सुधा गुप्ता, दिलीप चन्द्रवंशी, अरविंद पासवान, संध्या पाण्डेय,रेखा देवी,दिपक पाण्डेय, उमाशंकर राय तथा सभी मंडल अध्यक्ष सहित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!