Wed. Apr 22nd, 2026

11 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 09:00 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अभिलेख आदि की जाँच की जाएगा।

निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार से प्राप्त निदेश पर ग्राम कचहरी सचिव के पद पर नियोजन समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों दिनांक 11 अप्रैल 2025 के पूर्वाह्न 09:00 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों/अभिलेखों एवं अन्य प्रमाण पत्रों की जाँच / सत्यापन किया जाना है।

जिला पदाधिकारी बक्सर के निदेश पर आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, श्री विद्यानाथ पासवान के द्वारा प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में ब्रीफिंग किया गया।

शैक्षणिक प्रमाण पत्रों/अभिलेखों एवं अन्य प्रमाण पत्रों की जाँच / सत्यापन कार्य हेतु 05 (पॉच) टीम का गठन किया गया है।

गठित टीम द्वारा Codebucket टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थियों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अभिलेख एवं अन्य संगत प्रमाण पत्र की जाँच / सत्यापन किया जाएगा।

नियोजन पत्र का निर्गत कार्य संबंधित ग्राम कचहरी के प्राधिकृत कचहरी सचिव द्वारा किया जायेगा।

सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि द्वारा अंतिम प्रकाशित मेघा सूची के क्रमांक 01 पर चयनित अभ्यिर्थियों को नोटिस निर्गत कर यह सूचना उपलब्ध उपलब्ध कराएंगे कि उनका शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन दिनांक 11 अप्रैल 2025 को समाहरणालय, सभागार बक्सर में किया जायेगा।

सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि द्वारा ग्राम कचहरी सरपंच एवं संबंधित ग्राम कचहरी सचिव (अतिरिक्त प्रभार सहित) को काउंसलिंग के समय उपस्थित रहने हेतु सूचित करेंगे। ताकि काउंसलिंग के उपरांत काउंसलिंग स्थल पर संबंधित ग्राम कचहरी में योगदान लिया जा सके।

सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कांउसलिंग हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल की पूर्व सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही कांउसलिंग के समय आवश्यक अभिलेख / दस्तावेज के साथ कांउसलिंग में उपस्थिति होने के लिए अभ्यर्थियों को सूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!