Mon. Apr 20th, 2026

मास्क का प्रयोग सही तरीके से करे सतर्कता में ही बचाव है
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि संक्रमण का प्रभाव जिले में नियंत्रण में है। इसे बरकरार रखने हेतु सबों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। देश के अन्य राज्यों में संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जाँच को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए रैनडम तरीके से फिलहाल 34 लोगों की जाँच की गई है। इनमें से सबों का रिजल्ट निगेटिव आया है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओ0पी0डी0 में इलाज हेतु आने वाले रोगियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। 02 दिसम्बर 2020 को ओ0पी0डी0 में आने वाले कुल 771 व्यक्तियों में से कुल 630 का कोरोना टेस्ट किया गया। सबों का रिजल्ट निगेटिव रहा। ओ0पी0डी0 में आने वाले सभी को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी अनुपालन करना होगा। कोरोना टेस्ट में पोजिटिव पाए जाने वाले रोगियों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था करने का आदेश सिविल सर्जन बक्सर को जिला पदाधिकारी महोदय ने दिया है। विदित है कि कोरोना संक्रमण के प्रारम्भ से लेकर 02 दिसम्बर 2020 तक बक्सर जिला में विभिन्न तरह के कुल 3,68,198 कोरोना जाँच किए जा चुके है। जिनमें से 3,64,194 जाँच रिपोर्ट निगेटिव पाए गए। कुल 3454 लोगों के रिपोर्ट पोजिटिव पाए गए। इनमें से 3425 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। अब सिर्फ 20 लोग ही कोरोना पोजिटिव रह गए है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। इस संबंध में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सही तरह से मास्क का प्रयोग करें एवं सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!