Wed. Apr 22nd, 2026

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया था ।पार्टी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के तहत 6 दिवसीय कार्यक्रम जिला को सौपा गया था, जिसमें हर मंडल में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन तथा जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम रखा गया है। इसी निमित्त आज दिनांक 10.0 4.25 को ब्रह्मपुर मंडल नगर तथा बरहमपुर ग्रामीण मंडल में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्मपुत्र नगर के मंडल प्रभारी संध्या पांडेय जिला मंत्री एवं ब्रह्मपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारी विनोद राय जिला महामंत्री ने भाग लिया ।ब्रह्मपुर नगर मंडल की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बृजेश चौबे एवं बरहमपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें संचालन का कार्य ललन कुंवर तथा भुटेली तिवारीने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संध्या पांडेय मंडल प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल को उपस्थित सक्रिय सदस्यों के बीच रखा और पार्टी के उस वक्त के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन किया। श्रीमती पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज हम निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़कर देश और देशवासियों की सेवा करने का मौका मिल रहा है। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से हमारा निवेदन है कि हम और आप तन, मन, धन से पार्टी के कामों में अपना कीमती समय लगा कर पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने का कार्य करे ताकि नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया जा सके और देश को दुनिया के मानचित्र पर खड़ा कर सके।
सम्मेलन में मुख्य रूप से सुशील कुमार पिंटू, आदित्य राज,ज्यूत साह, अरुण कुमार,रतन यादव, आदित्य कुशवाहा,नारद राम,चुनकी देवी, पार्वती देवी,मंजू देवी, ओमप्रकाश ओझा, जयप्रकाश चौबे,भुटेली तिवारी,बुआ तिवारी, दिलीप चन्द्रवंशी, शैलेन्द्र तिवारी, सर्वदेव तिवारी, संतोष ओझा,अजय कुमार बैठा, अरविंद उपाध्याय तथा हरेराम तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!