बक्सर- भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा के 46 वां स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मंगल पांडे के तैल्यचित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर उनके योगदानों को याद किया गया।
स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले की देन है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और देश में सर्वांगीण विकास कर रही है इसलिए इस अवसर पर हम सभी को सनातन धर्म को जिन्दा रखने व माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए अपने को समर्पित करना है। उक्त अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।