Thu. Sep 17th, 2026

होली महापर्व के दिन विश्वामित्र सेना के द्वारा बक्सर के पी पी रोड स्थित इंद्रधनुष परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विश्वामित्र सेना के शाहाबाद संयोजक रवि राज के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे शामिल हुए. मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, राघवेंद्र उज्जैन, राजेश कुशवाहा, हरिशंकर दुबे, भोला यादव, जिला पार्षद धर्मेंद्र ठाकुर,रेड क्रॉस के सेक्रेटरी सरवन तिवारी, कल्याणी हर्बल के राजन तिवारी, महिला सेवा संस्थान के गोविंद जायसवाल, संजय कुमार ऋतुराज,

पुनीत सिंह विनय उपाध्याय सहित सैकड़ो अतिथि उपस्थित रहे.

राजकुमार चौबे ने बताया की विश्वामित्र नगरी में जल्द से जल्द विश्वामित्र कॉरिडोर के लिए यात्रा निकाली जाएगी एवं आगामी 23 तारीख को अहिरौली में सनातन उत्थान समारोह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!