Thu. Jul 30th, 2026

बक्सर, 01 मार्च 2025: वार्षिक खेल समारोह के शुभ अवसर पर बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल (बॉमिस) बक्सर ने गर्व के साथ बॉ मिस स्पोर्ट्स अकादमी का शुभ आरंभ किया है। यह अत्याधुनिक सुविधा खेल प्रतिभाओं को पोषण देने और खेल-कूद में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है। राष्ट्रीय मानक के कोर्ट से सज्जित यह नई पहल, विद्यार्थियों को विश्व-स्तरीय वातावरण में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेगी।

बॉ मिस स्पोर्ट्स अकादमी संपूर्ण क्षेत्र में एकमात्र विद्यालय बनकर उभरा है जो ऐसी उच्च-स्तरीय खेल सुविधाएँ प्रदान करता है। अकादमी विद्यार्थियों को उनके चुने हुए खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उत्तम स्तर का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन सुनिश्चित करेगी।

विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ:

फुटबॉल कोर्ट: 45,000 वर्ग फुट का विशाल क्षेत्र

लॉन टेनिस कोर्ट: 8,500 वर्ग फुट का आधुनिक कोर्ट

पिकल बॉल कोर्ट: 8,500 वर्ग फुट का विशेष क्षेत्र

कबड्डी: 4,000 वर्ग फुट का प्रशिक्षण स्थल

बास्केटबॉल: 4,000 वर्ग फुट का अंतरराष्ट्रीय मानक का कोर्ट

वॉलीबॉल कोर्ट: 4.000 वर्ग फुट का आधुनिक खेल क्षेत्र

क्रिकेटः रोहित शर्मा क्रिकिंगडम अकादमी द्वारा पूर्ण लंबाई वाला क्रिकेट नेट प्रैक्टिस क्षेत्र

स्विमिंग पूलः अर्ध-ओलंपिक आकार का आधुनिक पूल

वार्षिक खेल समारोह का शुभ आरंभ स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय, मुख्य अतिथि दीक्षा सिंह, और सम्मानित अतिथि निधि सिंह के साथ किया गया।

इस समारोह में दीक्षा और निधि के पिता, बालवंत सिंह भी सम्मिलित हुए। ये सभी बक्सर के निवासी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वुशु खिलाड़ी हैं। इंजीनियर अंकुर राय ने भी समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि खेल बच्चों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे बच्चों में नेतृत्व गुण, सीखने की क्षमता, और पढ़ाई में एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है।

विजेताओं को सम्मानित कियाः

समारोह में, मुख्य अतिथि दीक्षा सिंह और अतिथि निधि सिंह ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें प्रेरित भी किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उच्च लक्ष्यों की ओर बढने के लिए प्रेरित किया।

BOMIS की यह पहल छात्रों के लिए न केवल खेल में, बल्कि शैक्षणिक उत्कृष्टता में भी संतुलन बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

BOMIS स्पोर्ट्स अकादमी के लिए पंजीकरणः

इस पहल का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण को सुलभ बनाना है। BOMIS स्पोर्ट्स अकादमी में विद्यालय के वर्तमान छात्रों के लिए निःशुल्क पंजीकरण उपलब्ध है। इसके साथ ही, अकादमी के लिए पंजीकरण जल्द ही बाहरी छात्रों के लिए भी खोला जाएगा। इस अवसर का लाभउठाने के इच्छुक अभिभावक निम्नलिखित पंजीकरण विधियों में से एक का चयन कर सकते हैं:

1. विद्यालय प्रवेश के माध्यम सेः आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश अब खुले हैं, वॉक-इन छात्रवृत्ति उपलब्ध है।

2. सीधे स्पोर्ट्स अकादमी पंजीकरणः छात्र सीधे स्पोर्ट्स अकादमी के साथ पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे उन्हें प्रीमियम प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुँच मिलेगी।

BOMIS का उद्देश्य जीवन के हर पहलू में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए छात्रों को सशक्त बनाना है, जिससे खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में भविष्य के चैंपियन तैयार किए जाएंगे।

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल (BOMIS) बक्सर के बारे में:

BOMIS बक्सर प्रसिद्ध बिरला ओपन माइंड्स एजुकेशन नेटवर्क का एक हिस्सा है. जो सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और पाठ्येतर अवसरों के संयोजन के साथ, विद्यालय कल के नेताओं को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!