22 जनवरी को श्री राम लाल के प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर भव्य सनातन उत्सव मनाया जाएगा। जिसकी जानकारी देते हुए विश्वामित्र सेना राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सनातन संस्कृति संगम कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे भाग लेंगे और लोगों के बीच में बक्सर के सनातनी गौरव को फिर से एक नई पहचान दिलाने की दिशा में कई घोषणाएं भी करेंगे। वही सेना की शाहाबाद संयोजक रवि राज ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर के बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है, जहां पर सनातन संस्कृति प्रेमियों का बड़ा कार्यक्रम तथा प्रसाद वितरण होने जा रहा है।