*महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश एवं बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 262 के आलोक में मुक्त कारागार बक्सर में आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को बंदियों के शिकायत निवारण करने हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता बंदी दरबार का आयोजन किया गया।*
*बंदी दरबार के दरम्यान कई बंदियों के द्वारा अपने असमय कारा मुक्ति हेतु अन्य जिला से मंत्वय आने में विलम्ब होने की स्थिति में जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा काराधीक्षक एवं प्राबेशन पदाधिकारी को संबंधित जिलो से समन्वय स्थापित कर बंदियों के असमय कारा मुक्ति से संबंधित मंतव्य प्राप्त करने संबंधी नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।*
*कुछ दिव्यांग बंदी के द्वारा अपने परिवार के भरण-पोषण के संबंध में भी अनुरोध किया गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा मुक्त कारागार बक्सर में कैम्प लगाकर वृद्धा पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु सहायक निदेशक जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग एवं सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर को निदेशित किया गया।*
*मुक्त कारागार बक्सर के कुछ बंदियों के द्वारा अपने ईलाज के लिए Higher सेन्टर में भेजने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय से अनुरोध किया गया। जिसके संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को मुक्त कारागार बक्सर में विशेष कैम्प लगवाकर बंदियों का स्वास्थ्य जाँच करने हेतु निदेशित किया गया।*
*कार्यक्रम में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, प्रोबेशन पदाधिकारी बक्सर एवं वृत्ताधीक्षक, केन्द्रीय कारा बक्सर के अधीक्षक उपस्थित थे।