Mon. Apr 20th, 2026

नगर परिषद, बक्सर द्वारा सफाई मित्रों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उन्हें आईडी कार्ड, 5 लाख तक का बीमा कवर एवं आवश्यक वस्त्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, कैप, ग्लव्स,जूता,मास्क एवं महिलाओं के लिए साड़ी वितरित की गई।

इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह पहल सफाई मित्रों की कार्य सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए की गई है। आईडी कार्ड से उनकी पहचान सुनिश्चित होगी, जबकि बीमा सुरक्षा से वे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित रहेंगे। साथ ही, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, कैप,जूता,मास्क एवं ग्लव्स जैसे परिधान उनके कार्य को अधिक सहज बनाएंगे। महिलाओं के लिए साड़ी का वितरण उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!