Mon. Apr 20th, 2026

आज बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के आन बान शान डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 62वीं पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी हमारे देश के आन बान शान थे इस बिहार की धरती और मिट्टी में जन्मे भारत की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिए एवं भारत को आजादी मिली साथ ही स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने डॉ पांडे ने कहा कि डॉ पांडे ने बताया कि बिहार के जिरादेई छपरा जिले के जन्म स्थली था भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 47 में कृषि एवं खाद्य मंत्री का दायित्व निभाया था देश के हस्ती को सम्मान से उन्हें राजेंद्र बाबू कह कर पुकारा जाता था और बिहार की मिट्टी का शान बने मैं उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व्यक्त करता हु, वही प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद एक प्रखर वक्ता एवं अधिवक्ता के रूप में देश और राज्य की सेवा करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में बिहार से नेतृत्व किया एवं भारत के आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनकर बिहार राज्य को गौरव प्रदान किए, श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रतिनिधि संजय कुमार दुबे पप्पू दुबे दिनेश सिंह बब्बन दीपक महेंद्र चौबे अजय यादव संजय दुबे राशिद खान संजय यादव गरीबन दास सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र बाबू के चित्र पर पुष्प चढ़कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!