Mon. Apr 20th, 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के बक्सर जिले के दलसागर खेल मैदान में 12:30 बजे दिन में कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे के अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी समिति की बैठक जिला कार्यालय बक्सर पर की गई 51 सदस्यी तैयारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी आज दी गई डॉ पांडे ने बताया कि सभी सदस्यों को अपनी भूमिका निभाने के लिए कार्यों का बंटवारा किया गया है सभी सदस्य अपने-अपने कार्य में लग गए हैं डॉ पांडे ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का कार्यक्रम विशाल जनसभा दलसागर के मैदान में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा वही बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी एवं राजपुर विधायक श्री विश्वनाथ राम जी ने बक्सर जिला के तमाम जनता से आह्वान किया कि दिनांक 22 फरवरी दिन शनिवार को दलसागर के मैदान में पहुंचकर जय बापू जय भीम जय संविधान महासम्मेलन मे शामिल हो वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा विनय कुमार सिंह डॉ सत्येंद्र ओझा बिहार युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी बक्सर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने कहां की श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का कार्यक्रम विशाल जनसभा के रूप में होगा जिससे बिहार में पहली बार जो बक्सर में हो रहा है यह बिहार के लिए मिसाल कायम करेगा आज के बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला ओझा कामेश्वर पांडे त्रिजोगी मिश्रा वीरेंद्र राम महिमा उपाध्याय राम प्रसाद द्विवेदी अजय यादव महेंद्र चौबे राजा रमन पांडे राजू वर्मा श्रीमती निर्मला देवी संजय पांडे कंचन कुमार सुरेश प्रसाद जायसवाल संजय कुमार दुबे त्रिलोकी मिश्रा भृगुनाथ तिवारी वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय शिवाकांत मिश्रा गुप्तेश्वर चौबे सहित सभी सदस्य एक स्वर में तन मन धन से देश के नेता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!