Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने जिले में अतिक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को काफी गंभीरत से लिया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने भ्रमण में पाया है कि प्रखंड मुख्यालय जानेवाले पथ तथा उसके आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने से आमजनों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है तथा लगातार जाम आदि की स्थिति बनी रहती है जिससे जन सुविधाएॅ लोगो को नहीं मिल पा रही है। अतिक्रमण से संबंधित मामलों में लोक शिकायत कार्यालयों से पारित आदेश का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाना है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् एवं यातायात प्रभारी तथा प्रखंडो में अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी अंचलाधिकारी एवं थानाप्रभारी को संयुक्त रूप से भ्रमण कर, बैठक कर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्ह्ति कर 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर देने का निदेश दिया है। कार्ययोजना में स्पष्ट रूप से उल्लेखित होगा कि किस-किस तिथि को कहॉ-कहॉ अतिक्रमण हटाने जाने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!