Wed. Apr 22nd, 2026

आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजक समिति सह कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को सहाय जी के पैतृक गांव उनवांस में उनके पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह की कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल देव सिंह एवं संचालन गोविन्द सिंह एवं अनिल सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर के पूर्व विधायक संतोष निराला जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह वैशाली जिला के प्रभारी संजय सहाय जी, प्रदीप दुबे रामकुमार सिंह चौधरी विनोद राय वरिष्ठ कवि श्री धन्नूलाल प्रेमातुर रामेश्वर बर्मा, सुरेन्द्र सिंह अजय सिंह विन्ध्याचल सिंह बलवंत सिंह गोल्ड मेडलिस्ट दीक्षा सिंह टू बी केयर फाऊंडेशन के सह संस्थापक शैलेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई और मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षा विद् एवं कवियों के द्वारा सहाय जी के द्वारा संपादित गद्य पद एवं उनके द्वारा रचना की गई कहानियों को बखूबी उजागर की गई साथ ही साथ सहाय जी की गांव के प्रति क्या मानसिकता थी उनको भी उजागर की गई कार्यक्रम के अंत में आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजन समिति के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद कवि,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रबुद्ध जन तथा पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र के साथ-साथ सहाय जी की मेमोटो देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में आयोजक समिति के मुख्य सदस्य अशोक साह संजय सिंह श्याम नारायण पाठक महेन्द्र मिश्रा राजेश सिन्हा राजीव रंजन सिंह मंटू उपाध्याय सुखदेव राय सुनील सिंह विपिन लाल राजेश सहाय विनोद कुमार श्रीवास्तव बबलू लाल मथुरा सिंह रामसागर सिंह विनोद शुक्ला बिट्टू सिंह मो० अजहर भोला सिंह पुरुषोत्तम सिंह सत्यम श्रीवास्तव के साथ साथ समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!