बक्सर,15 जनवरी (वार्ता) गुरुवार से अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर के कार्यालय में अपने-अपने न्यायालयों के चाभी सौंप दी है।
बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अखौरी राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक स्तर का वेतनमान व प्रोन्नति, शतप्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति,चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति व न्यायालय कर्मियों का विशेष राज्य न्यायालय कर्मचारी व अधिकारी कैडर की अविलंब मांग को लेकर कल से सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
उन्होंने इस आशय की विधिवत सूचना सभी को देते हुए पटना उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार से अविलंब पहल करने की मांग की है।
आज विभिन्न न्यायालयों में पदस्थापित कर्मियों ने न्यायालय अवधि के बाद न्यायालयों की चाभी सौंपते हुए न्यायलीय अभिलेखों की उचित सुरक्षा की मांग की है।
इस अवसर पर रवींद्र कुमार,जगत प्रसाद नंदन, अमित वर्मा, ज्योति कुमारी,प्रियंका कुमारी आदि भी उपस्थित थे।
सं.संजय
वार्ता
