Sat. Jun 6th, 2026

आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में व राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के सौजन्य से नगर के पीपरपाती रोड स्थित इंद्रधनुष पर कंबल वितरण कार्यक्रम व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों को कापी पेंसील देकर प्रोत्साहीत किया जायेगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे का मानना है कि मानव सेवा परमो धर्म: अर्थात मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारे फाउंडेशन का मूल सिद्धांत भी यहीं है। भारत रत्न वाजपेई जी भी मानव सेवा के सिद्धांत को सर्वोपरि मानते थे। अतैव उनकी स्मृति में उनके सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय एवं शाहाबाद संयोजक रविराज ने दी। इस दौरान उनके साथ धीरज सिंह, रविकांत कुशवाहा, हरिशंकर दुबे, अनिरुद्ध तिवारी,आजाद राठौर,विजय शंकर सिंह , सिधेश्वरानंद बक्सरी, बिमलेंदु कुमार बबलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!