Thu. Oct 29th, 2026

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 24.12.2024 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 24.12.2024 BARBEQUE NATION को के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा 8th, 10th & OTHERS युवक/युवतियाँ को GUEST SERVICE ASSOCIATE, F&B SERVICE ASSOCIATE & KITCHEN ASSOCIATE के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई है। नियोक्ता के द्वारा SALARY 15000/- Per Month एवं Other Benefits :- Free Food & Accommodation दर्शाया गया है। कार्य स्थल पैन इंडिया है।*

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 24.12.2024 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों यथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा एवं ग्रेजुएशन के प्रमाण पत्र के साथ कैम्प में भाग लेकर लाभ उठावें। जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!