Mon. Apr 20th, 2026

जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के प्रशासनिक तैयारियों के निमित बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक को पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त बक्सर ने भी सम्बोधित किया। सभी प्रखण्डों/अंचलों के थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए जुडे़ हुए थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक में दीपावली पर्व के अवसर पर प्रशासनिक सतर्कता बरतने का निर्देश उपस्थित सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिया। इस संबंध में जारी संयुक्तादेश के जरिए विस्तृत दिशा-निर्देश का अनुपालन सख्ती से करने का निर्देश दिया गया। छठ पर्व के मनाने हेतु भी तैयारियों को प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रार्न्गत छठ पर्व मनाने हेतु उपयोग किए जाने वाले तालाबों, घाटों की साफ-सफाई करवाने को कहा गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को शहरी क्षेत्रों के नदी घाटों एवं तालाबों की सफाई युद्वस्तर पर करवाने का निर्देश दिया गया। खरतनाक घाटों, दलदली घाटों की सूची, गोताखोरों की सूची अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया गया। छठ पर्व के अवसर पर धाटों पर निजी नावों का परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया। घाटों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सतर्कता बरतने से संबंधित प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता विद्युत को घाटों पर बिजली के खुले तारों की जाँच करने का निदेश दिया गया। घाटों पर आने जाने हेतु रास्तों की चौड़ाई पर्याप्त रखने का निदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के अवसर पर अवैध शराब की तस्करी रोकने हेतु थाना प्रभारी सजग एवं सतर्क रहें। सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रमुख घाटों पर सी0सी0टी0वी0 एवं वॉच टॉवर भी लगाया जाएगा। आवश्यकतानुसार भीड़-भाड़ वाले घाटों पर वीडियोंगा्रफरों की भी व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा हेतु एन0डी0आर0एफ0 की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। पावन पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में कराने हेतु प्रशासनिक तंत्र तैयार है। सभागार में सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!