Wed. Oct 28th, 2026

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत बक्सर जिले के केसठ मे केंद्र का शुभारंभ हुआ।

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा जिले में कई निशुल्क शिक्षा केंद्र सेवा बस्ती एवं अन्य ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे हैं। निशुल्क शिक्षा केंद्र खुलने पर ग्रामीण काफी खुश नजर आए। केंद्र के शुभ आरंभ के बाद सैकड़ों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं संस्था के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सनातनी चेतना का अलख जगाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। मानव सेवा परमो धर्म उद्देश्य के साथ संस्था लगातार सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्थान में लगी हुई है।

फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रवि राज और राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय के द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित कर बच्चों एवं ग्रामीण जनों को शुभकामनाएं दी गई।

शिक्षा केंद्र के प्रबंधक विजय शंकर सिंह द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम में फाउंडेशन के शिक्षा संयोजक धीरज कुमार, संस्थापक सदस्य अनिरुद्ध तिवारी, कमलेश गुप्ता, अंटू उपाध्याय, रमाकांत पाल ,संजय सिंह, गाजर सिंह, विष्णु जी, राजू कुमार, मरकट पाल, संतोष कुमार, मधुबाला ,खुशबू कुमारी, आयुषी कुमारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!