Sat. Sep 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सी0सी0टी0वी0 एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु वहाँ उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!