चौसा एवं राजपुर प्रखंड में जिला सामाजिक सुरक्षा एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सौजन्य से पेंशन अनुदान एवं सहायक उपकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। चौसा प्रखंड के कुल 136 आवेदन एवं राजपुर प्रखंड में 265 आवेदन प्राप्त हुए।*
*अगली तिथि के लिए शिविर का आयोजन निम्नवत हैः- प्रखंड कार्यालय परिसर डुमराँव में दिनांक 04.09.2024, प्रखंड कार्यालय परिसर सिमरी, चक्की में दिनांक 05.09.2024, प्रखंड कार्यालय परिसर ब्रह्मपुर, चौगाई में दिनांक 06.09.2024 एवं प्रखंड कार्यालय परिसर केसठ, नावानगर में दिनांक 07.09.2024 को निर्धारित है।*
*सभी विकास मित्र, आशा एवं आँगनबाडी केन्द्र की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में पात्र दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण, जैसे कि मोटर ट्राई साईकिल, ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, सेंसर स्टिक इत्यादि एवं पेंशन तथा अनुदान योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। सभी दिव्यांगजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँच कर सहायक उपकरण एवं पेंशन तथा अनुदान योजना का लाभ प्राप्त करें।