Wed. Apr 22nd, 2026

पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सुलह करवाने के लिए प्रेरित करें या सुलहनीय वादों की सूची बनाकर आप कार्यालय में सूचित करें, जिससे हम सभी वाद के पक्षकारों को ससमय नोटिस के माध्यम से सूचित करके उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को सुलह के आधार पर समझौता के लिए नोटिस निर्गत कर सकें ”

बक्सर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, परिसर बक्सर में दिनांक 14 सितंबर 2024 को वर्ष के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 02 सितंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, नेहा दयाल के द्वारा कार्यालय भवन, विधिक सेवा सदन में जिले के सभी ग्राम कचहरी के सचिव के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक बैठक की गई. बैठक में सचिव, जिला प्राधिकार ने उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने ग्राम कार्यालय में सुलहनीय वादों को सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए चिन्हित कर वाद के दोनों पक्षकारों को सुलह समझौता के आधार पर अपने वादों को निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय में लंबित उनके वादों को सुलह के लिए प्रेरित करें. ग्राम कचहरी विभाग से संबंधित बहुत से मामले व्यवहार न्यायालय बक्सर में लंबित हैं. इन वाद के पक्षकारों को यदि ससमय निर्देशित किया जाए तो न्यायालय पर बहुत से मुकदमों का बोझ कम हो जाएगा. मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आपके विभाग के भी बहुत से मामले व्यवहार न्यायालय में लंबित हैं. आप सभी इन वाद के पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सुलह करवाने के लिए प्रेरित करें या सुलहनीय वादों की सूची बनाकर आप कार्यालय में सूचित करें, जिससे हम सभी वाद के पक्षकारों को ससमय नोटिस के माध्यम से सूचित करके उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को सुलह के आधार पर समझौता के लिए नोटिस निर्गत कर सकें. इस दौरान, जिले के सभी ग्राम कचहरी के सचिव, शशि भूषण मिश्रा, सुमेर राम, अल्पना कुमारी, राधा देवी , मनोरमा कुमारी आदि मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!