Fri. Apr 17th, 2026

विस्तृत कार्यसमिति एवं केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के अभिनंदन समारोह के दूसरे दिन आज दिनांक 04.08.24 को माननीय मंत्री राज भूषण निषाद, जीवन कुमार एम.एल.सी एवं सड़क के सांसद मिथिलेश तिवारी का संयुक्त प्रेसवार्ता जिला अतिथि गृह बक्सर में आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने संक्षिप्त परिचय कराकर किया ।जिसमें माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री राज भूषण निषाद ने बताया कि मिथिलेश तिवारी जी के अथक प्रयास के बाद बक्सर के सिंचाई के लिए दो बड़ी परियोजना स्वीकृत किया गया है, जिसमें एक बक्सर शाखा नहर एवं इससे नि:सृत वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य है जो दावत ,सुर्यपुरा, सासाराम, नोखा, संझावली, राजापुर ,दिनारा, सुर्यपूरा, नवानगर ,इटाढी एवं डुमरांव प्रखंड के किसानों का लाभ पहुंचाने का कार्य करेगा। दुसरी सिंचाई परियोजना डुमरांव शाखा नहर एवं इससे नि:सृत वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य
जो जो दावत ,नवानगर, केसठ, बरहमपुर, डुमरांव ,काराकाट, बिक्रमगंज, तरारी, नासरीगंज एवं सुरपुरा प्रखंड के किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगा। केंद्रीय मंत्री ने रात्रि विश्राम अतिथि गृह में किया। रात्रि विश्राम के अंतर्गत बक्सर के प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा कराए जा रहे हैं कार्यों की गहन समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का प्रयास करने की बात प्रशासनिक पदाधिकारी को कहा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए माननीय मंत्री ने बक्सर के गंगा घाटों के सौन्द्रीकरण करने की बात कही ।ब्रहमपुर के दियारा क्षेत्र में गोकुल जलाशय के विषय में भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके लिए भी मंत्रालय द्वारा आदेश निर्गत कर योजना को पूर्ण करने की कार्रवाई करेगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित जीवन कुमार एम.एल.सी ने भी बक्सर के विकास के लिए हर समय हर कार्य के लिए उपस्थित रहने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि बक्सर के विकास के लिए योजनाओं का चयन किया जा रहा है और उसकी सौन्द्रीकरण के लिए जो भी संभव है हो रहा है और आगे भी किया जाएगा प्रेस वार्ता में सड़क के संसद के रूप में मशहूर मिथिलेश तिवारी ने भी बक्सर के विकास के लिए अपने को वचनबद्ध बताया और कहा कि मैं संसद का सांसद तो नहीं बन पाया लेकिन मैं अपने आप को सड़क का सांसद घोषित किया है और बक्सर के विकास के लिए जिस किसी से भी मदद मांगनी पड़ेगी मांगूंगा। उन्होंने बक्सर के तडकनाला पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में कहा कि इस पर भी काम हो रहा है और यह योजना बक्सर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से निर्भय राय, इंद्रलेश पाठक, शिवजी खेमका, सतीश त्रिपाठी, इंदु देवी, श्रीमन नारायण तिवारी, सौरभ तिवारी, आनंद मिश्रा, आशानंद सिंह, कमलेश्वर सिंह,सुनील कुमार, संध्या पांडेय, रमेश वर्मा तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!