Fri. Apr 17th, 2026

बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मुवमेंट ,बक्सर द्वारा चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मीडिया सम्मान समारोह बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के हर कोने से लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम वीरांगनाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । सभापति कैप्टन बी एन पांडेय द्वारा समारोह प्रारंभ करने की इजाजत देते हुए सभी मीडिया बंधुओ को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी द्वारा सभी सैनिकों को मिलने वाले वेल फेयर संबंधित विशेष जानकारी दी गई । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब द्वारा उपस्थित राजपुर थाना प्रभारी माननीय संतोष सिंह एवम मीडिया के सभी जबाजों को हार्दिक बधाई दी गई । संगठन के सभी अधिकारियों द्वारा राजपुर थाना प्रभारी के सराहनीय कार्य की सराहना की गई । थाना प्रभारी साहब ने भी सैनिकों की तारीफ करते हुए बताया की पहली बार मुझे ऐसा मजबूत और अनुशासित सैनिक देखने की मिले । उन्होंने बताया की लोक सभा के चुनाव में हमारे सैनिकों ने प्रशासन की मदद करते हुए कड़ाके की धूप में भी अपनी एकता का परिचय देते हुए मतदान जागरूकता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई । मीडिया के सभी अधिकारियों ने मीडिया सम्मान समारोह को मनाने पर सभी सैनिकों को हार्दिक बधाई दी । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने मीडिया के सभी जबाजों को धन्यवाद देते हुए बताया की इनकी जितनी भी तारीफ की जाय बहुत कम है । भारत के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर भारत सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। इन्होंने भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा की जान हथेली पर लेकर कार्य करने वाले मीडिया को जीवन बीमा बीमा के रूप में कमसे कम 50 लाख रुपया दिया जाना चाहिए । समारोह में उपस्थित मशहूर गायक माननीय गुड्डू पठान जी ने अपने देश भक्ति संगीत में समा बांध दिए । उनके गाने से सभी सैनिक और मीडिया बंधु खुशियों से झूमने लगे । भारत माता की जय, वंदे मातरम ,आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद , और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गूंजने लगा । मां मुंडेश्वरी में कार्यरत नेवी के डाक्टर सर्जन लेफ्टिनेंट कमांडर राजू सिंह ने बताया की शिशु रोग के साथ साथ दूरबीन द्वारा तथा बिना दूरबीन द्वारा भी सर्जन संबंधित हर बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया जाता है । उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने बताया की सैनिक जागरूकता अभियान अर्थात सभी पूर्व सैनिक बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर से जुड़े । हमारा संगठन बक्सर ही नहीं भारत के हर कोने के पूर्व सैनिकों एवम वीरांगनाओ की मदद करते आ रहा है और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है । अंत में सभापति कैप्टन बी एन पांडेय द्वारा धन्यवाद देते हुए मीटिंग समापन की घोषणा कर दी गई । मौके पर डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय, डाक्टर सर्जन लेफ्टिनेंट कमांडर राजू सिंह, थाना प्रभारी राजपुर माननीय संतोष कुमार सिंह, राष्ट्रीय सहारा चीफ ब्यूरो श्री जितेंद्र कुमार मिश्रा, बिहार तेज न्यूज के ब्यूरो श्री शिव दयाल पांडेय, श्री पुष्प राज पांडेय , न्यूज 18, श्री संजय कुमार उपाध्याय, ए बी पी , श्री राजेश रंजन , सीटी न्यूज, श्री बासुकी नाथ पांडेय , हिंदुस्तान, श्री गुलशन सिंह, बक्सर ऑन लाइन, श्री पंकज जी , प्रभात खबर राजपुर , श्री मनीष मिश्रा प्रभात खबर ,श्री मनीष कुमार चौबे, जन संचार भारत, कैप्टन श्री कांत उपाध्याय, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, उप सभापति सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, सचिव नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री चंद्रजीत सिंह ,कार्य कार्य कारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार पाठक, उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा, तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार फुल बदन सिंह, उप तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार धनंजय दुबे, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा , मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, इटाढी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, मुख्य सलाहकार राधा मोहन पासवान,सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह, चेयरमैन राजपुर नायब सूबेदार हकीम प्रसाद, अंबिका राय, धर्म राज त्रिपाठी, सीता राम साहू, ललन चौबे, शिव कुमार, राम इकबाल सिंह, राम आशीष सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार उपाध्याय, राजेंद्र चौबे,
जग नारायण साहू, रवि कांत राय, नारद यादव , सुनील सिंह, भीम सिंह, ललन सिंह, वीरांगना रिंकी देवी, सुशीला देवी, पार्वती देवी, मुंडेश्वरी अस्पताल से श्री संतोष कुमार चौबे, श्री धनंजय तिवारी, रविंद्र तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, रिंकी, आरती , तथा सैकड़ों पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!