Sun. Apr 19th, 2026

अर्जित चौबे ने बक्सर में भाजपा के लिए तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया
राजद नेता पूर्व सूबेदार प्रभुनाथ सिंह यादव 5000 समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हुए महागठबंधन को झटका
युवा भाजपा नेता एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने आज बक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांव का तूफानी दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के समर्थन में मत देने का आग्रह किया। श्री चौबे ने आज प्रातः ही अपनी टीम के कोठिया, जगदरा, मड़वा, बेलाउर,पांडेयपुर, चुरामनपुर सहित दर्जनों गांव का दौरा किया और भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों से भाजपा के समर्थन मांगे जाने का लोगों ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया और राष्ट्र तथा राज्य हित में भाजपा को मत देने की मत देने का वादा किया। इस दौरान जगह-जगह श्री चौबे ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने जन कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम किया है जिससे समाज के सभी वर्गों के लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ है इस चुनाव में बक्सर सहित पूरे बिहार में एनडीए की जीत होगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगा।

राजद नेता पूर्व सूबेदार प्रभुनाथ सिंह यादव 5000 समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हुए महागठबंधन को झटका

बक्सर में राजद के बड़े नेता पूर्व सूबेदार प्रभुनाथ सिंह यादव ने आज भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के सम्मुख भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए चुनाव में समर्थन देने का घोषणा किया है। सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री यादव ने कहा कि जिस तरीके से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार राष्ट्रहित में जन कल्याणकारी कार्य कर रही है उसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय किया है। जनता का रुझान पूरे तरीके से भाजपा के साथ है और इस चुनाव में निश्चित तौर पर बिहार ने फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और विकास का काम दोगुनी तेजी से चलेगा। भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने प्रभुनाथ सिंह यादव का स्वागत करते हुए कहा कि सभी समाज के लोग भाजपा के साथ जुड़ते जा रहे हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और राज्य में नीतीश कुमार के सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का झुकाव पूरे तरीके से भाजपा की तरफ हो रहा है श्री यादव के आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी और बक्सर से भाजपा की विजय को इन्होंने सुनिश्चित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!