कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभागों की योजनाओं का होगा प्रसार
बक्सर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय खरीफ अभियान का आयोजन 21 जून से 01 जुलाई तक किया जायेगा। उक्त जानकारी आत्मा के उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य खरीफ मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम को क्रियान्वित कराना है। किसानों को उपादान तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विहित अनुदान सुलभता से उपलब्ध कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु खरीफ महाभियान का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर किसानों के बीच उपादान वितरण, मौसम के बदलते परिवेश में धान की पंक्ति में बुवाई, मोटे अनाज की खेती, आत्मा योजना, कृषि यांत्रिकरण, जैविक खेती/प्राकृतिक खेती, भूमि एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम, मिट्टी जाॅंच के लिये नमूना संग्रह एवं मृदा जाॅंच कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड का कार्यक्रम, उर्वरक/कीटनाशी/जैव कीटनाशी से संबंधित कार्यक्रम/खरीफ मौसम में लगाये जाने वाले उद्यानिक फसलों/फलदार वृक्षों का क्ष्रोत्र विस्तार /खरीफ मक्का,/खरीफ प्याज का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम, समेकित कृषि प्रणाली, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, स्र्टाटप से संबंधित जानकारी, मधुमक्खीपालन के क्षेत्र में बढ़ावा एवं उनके उत्पाद से संबंधित कार्यक्रम, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, कृषि में ड्रोन का प्रयोग, फलदार वृक्षों का क्षेत्र विस्तार, उद्यानिक विशेष फसल की कलस्टर विकास योजना की जानकारी दी जायेगी। इसी कड़ी में आत्मा द्वारा बक्सर प्रखंड में दिन शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा की उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहित मिश्रा, आत्मा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व जनप्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आगामी दिनों में इटाढ़ी में 22.06.2024, चैसा में 23.06.2024, राजपुर में 24.06.2024, डुमराॅंव में 25.06.2024, केसठ में 26.06.2024, नावानगर में 27.06.2024, चैंगाई में 28.06.2024, सिमरी में 29.06.2024, ब्रम्हपुर में 30.06.2024 तथा चक्की में 01.07.2024 को प्रखंड मुख्यालय में खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। खरीफ कर्मशाला के पूर्व किसानों के बीच योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने हेतु एल.ई.डी रथ का भ्रमण कराया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभाग की समस्त योजनाओं का वृत-चित्र तैयार कर एल.ई.डी. के माध्यम से लाईव दिखाया जा रहा है। प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला के समाप्ति के उपरांत जिले के सभी पंचायतों में कृषि व कृषि से सम्बद्ध योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु किसान चैपाल आयोजित किया जायेगा, जिसकी सूचना बाद में उपलब्ध करायी जायेगी।