Mon. Apr 20th, 2026

नगर के बाईपास रोड स्थित बुढ़िया काली माई का वार्षिक पंचीत पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जय मां काली बक्सर नगरवाली समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सर्राफ एवम् सदस्य बसंत कुमार ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया। उन्होंने बताया कि मन्दिर में माता का जलाभिषेक का कार्यक्रम पिछले 10 जून से चल रहा है जिसका समापन वार्षिक पंचीत पूजा के साथ शुक्रवार को होगा। विख्यात बुढ़िया काली माई का पंचित पूजा मंत्र जयकारों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा, पूजा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, मंदिर समिति के सदस्य बसंत कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओ को परेशानी से बचने के लिए इस बार महिलाओं के लिए व पुरुषो के लिए अलग अलग लाईन की व्यवस्था की गई है, जिससे सीधे मां का दर्शन पूजन कर सकेंगे, गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओ के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है जिसमे टीवी के द्वारा मंदिर का पूजा आरती का प्रसारण चलते रहेगा। रात्रि में 8.30 बजे बुढ़िया काली मां उन्होंने बताया कि मां का प्रसाद पूड़ी का महा आरती होगा। इस अवसर पर बुढ़िया काली माता को प्रसाद के रूप में घर का बना गुलौरा, चना विशेष तौर पर चढ़ाया जाता है।
उन्होंने बताया की मंदिर समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री प्रदीप राय, सचिव श्री शिव जी खेमका, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सर्राफ के साथ सौ सदस्यीय टीम हर समय श्रद्धालुओ की सेवा में तत्पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!