Wed. Oct 28th, 2026

*बक्सर जिले में अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण/रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 15.06.2024 के प्रातः 03:00 बजे से 08:00 बजे तक जासो गोलंबर से नदांव होते हुए महदह, बक्सर कोइलवर बांध इटाढी-धनसोई पथ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से वीर कुंवर सेतु पर सघन छापेमारी की गई।*

*छापेमारी के क्रम में कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया तथा 55,28,291 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 01 अभियुक्त को हिरासत में भी लिया गया है, जिसके द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। जप्त वाहनों पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।*

*इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं खान निरीक्षकों एवं पुलिस बल भी उपस्थित थे।*l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!