Fri. Aug 7th, 2026

चुनावी सरगर्मी के बीच चुनावी दृष्टिकोण से आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानियां का आगमन बक्सर के चुनाव कार्यालय बाईपास रोड में हुआ। चुनावी दृष्टिकोण से पहले से आहुत लोकसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में लोकसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, बक्सर जिला के सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।पदाधिकारीयों के साथ चुनाव प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का नामांकन 10.05.24 को होना निश्चित हुआ है।इसे किस तरह किया जाय की भाजपा का यह नामांकन समाज में अच्छा संकेत/संदेश जाय जिससे की आम लोगों को यह एहसास हो की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास तथा सबका विश्वास पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए मिथलेश तिवारी ने नामांकन को लेकर कुछ रणनीति की चर्चा करते हुए तैयार रहने को कहा।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह कर नामांकन को भब्य बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में काम करने वाला कार्यकर्ता चुनाव में शिकवा शिकायत नही करता ,वो केवल काम करता।
उक्त बैठक में गोपाल नारायण सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,अनिल स्वामी लोकसभा प्रभारी, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक,अखिलेश सिंह लोकसभा सह प्रभारी,सम्भु सिद्धार्थ क्षेत्रिय प्रभारी, अशोक भट्ट क्षेत्रिय सह प्रभारी, अशोक सिंह पूर्व प्रत्याशी रामगढ़, संतोष पटेल जिला प्रभारी, प्रफुल्ल तिवारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!