Sun. Apr 19th, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के चुनावी सभा को सफल बनाने के लिये भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने आज ब्रह्मपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुर, कृष्णा ब्रह्म, धरहरा, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, प्रताप सागर, दाल सागर सहित दर्जनों गाओं में घर घर जाकर लोगों से श्री नड्डा की सभा मे आने का अनुरोध किया और आमंत्रण दिया।

अर्जित चौबे ने इस दौरान कहा कि सेना की रैली के लिए सारे ब्रह्मपुर क्षेत्र के लोग अति उत्साहित हैं। चुनाव में भी लोगों ने एन डी ए के उम्मीदवारों को जिताने का निर्णय कर लिया है। केंद्र की मोदी और बिहार की नीतीश सरकार के विकास कार्यों के कारण इस बार बक्सर सहित पूरे बिहार में एन डी ए के पक्ष में लहर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!