Wed. Oct 28th, 2026

( राशन कोटा के दुकान पर जाए)

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में पर्यवेक्षण हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानों का भ्रमण किया गया।*

*जिला पदाधिकारी के द्वारा मुहम्मद हदीस नई बाजार, रंजन नारायण ठाकुर नई बाजार एवं महेन्द्र नाथ कमरपुर के जन विरतण प्रणाली दुकानों पर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड को ससमय एवं नियमानुसार बनाने हेतु वहाँ प्रतिनियुक्त ऑपरेटर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के जन वितरण प्रणाली दुकानों में शिविर के आयोजन एवं योजनाओं के लाभ के विषय में माईक से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्रियान्वयन पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 05 लाख रूपये तक के निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने हेतु किया जा रहा है। 02 मार्च 2024 से पात्र लाभार्थी निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (वसुधा केन्द्र) पर सम्पर्क कर सकते है।*

*जिला अंतर्गत कुल लगभग 11 लाख 60 हजार आयुष्मान कार्ड के लाभुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!