उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरण कैंप का आयोजन किया गया।*
*उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा कहा गया कि अधिकारी और बैंकर्स यह सुनिश्चित करें की अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो।*
*उप विकास आयुक्त महोदय ने भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अनुरोध किया कि अपने साथ अन्य लोगों के रोजगार अवसर सृजित करें एवं जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बने। साथ ही उद्योग विभाग एवं बैंक के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं यथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं अंतर्गत अधिक से अधिक उद्यमियों को लाभान्वित करने का कार्य करें। साथ ही मीडिया के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया के योजनाओं के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर खबर प्रकाशित करें ताकि आम लोगों में योजनाओं के प्रति जागरूकता आए और अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर उद्योग स्थापित कर सके।*
*प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लाभों को 25 प्रतिशत/35 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र के लाभ को 15 प्रतिशत/25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान इस योजना अंतर्गत है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2 अंतर्गत वैसे आवेदक जिन्होंने पीएमईजीपी 01 एवं मुद्रा ऋण योजना के तहत बैंक से ऋण प्राप्त कर लिया हो तथा 3 वर्षों से कार्यरत इकाइयां जो टर्म लोन की आदायगी बैंकों को कर दिया हो। उन्हें 15 प्रतिशत अनुदान की दर से 1.00 करोड़ रूपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के उद्योगों को 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10.00 लाख रुपए अनुदान प्रदान किया जाता है।*
*ऋण वितरण कैंप में पीएमईजीपी योजना अंतर्गत कुल 19 लाभुकों को ऋण स्वीकृत एवं कुल 7 लाभुकों को वितरण पत्र एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कुल 9 लाभुकों को ऋण स्वीकृत एवं कुल 05 लाभुकों को वितरण पत्र जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा वितरित किया गया।*
*कुल 40 लाभुकों को ऋण स्वीकृत एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल 02.98 करोड़ की राशि सन्निहित है।*
*शिविर में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग बक्सर, सहायक उद्योग निदेशक उद्योग निदेशालय बिहार पटना, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर एवं विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।